Doordrishti News Logo

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

-दो महिलाओं को पकड़ा

-सीसीटीवी लाइव मॉनिटरिंग से संदिग्ध गतिविधि का लगा पता -आरी बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की 24 घंटे की लाइव सीसीटीवी निगरानी के चलते बुधवार की तडक़े बिजली के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स (डीपी) से कथित छेड़छाड़ एवं चोरी के प्रयास का समय रहते खुलासा हो गया।

जोधपुर में अवैध बसों पर कानून का शिकंजा

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बुधवार तडक़े करीब 3.20 बजे अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में सीसीटीवी मॉनिटरिंग के दौरान शनिचरजी के थान के निकट दो महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में एक डीपी के साथ छेड़छाड़ करती दिखाई दीं।

सूचना मिलते ही कंट्रोल सेंटर से वायरलेस के माध्यम से मोबाइल-13 एवं चेतक-13 को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ और तलाशी ली, जिसमें एक महिला के कब्जे से लोहे की छोटी आरी बरामद हुई।

घटना सरदारपुरा थाना क्षेत्र की होने पर मोबाइल-26 को भी मौके पर बुलाया गया। उप निरीक्षक त्रिलोकदान मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सरदारपुरा थाने भिजवा दिया।

सूरज की रोशनी को अब गर्मी में बदलकर रख सकेंगे स्टोर

Related posts:

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

September 6, 2026

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026