Doordrishti News Logo

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज। शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में एक ही भूखंड को दो अलग-अलग व्यक्तियों के नाम बेचने तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

एसीजेएम (आर्थिक अपराध) न्यायालय के आदेश पर विवेक विहार थाना पुलिस ने दो नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ओसियां क्षेत्र के चेराई निवासी सूरजमल जैन ने जरिये इस्तगासा विवेक विहार थाने मे दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने वर्ष 2021 में विवेक विहार योजना स्थित भूखंड संख्या बी-205 को भागीरथराम से पंजीकृत विक्रय पत्र के माध्यम से खरीदा था।

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

खरीद के बाद उसे भूखंड का कब्जा तथा मूल दस्तावेज भी सौंप दिए गए और उसने भूखंड की चारदीवारी एवं तारबंदी भी करवा दी। पीडि़त ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि जब उसने जोधपुर विकास प्राधिकरण में भूखंड का नामांतरण कराने के लिए आवेदन किया तो उसे पता चला कि इसी भूखंड का 26 सितंबर 2025 को आरोपी भागीरथराम ने विनोद के नाम एक और विक्रय पत्र निष्पादित कर दिया। यह जानकारी मिलने पर वह हैरान रह गया।

आरोपी ने पहले भूखंड बेचकर पूरा भुगतान प्राप्त किया,बाद में जमीन के दाम बढऩे पर उसी भूखंड को दोबारा अपना बताते हुए दूसरे व्यक्ति के नाम फर्जी तरीके से विक्रय पत्र तैयार कर लाखों रुपये हड़प लिए। पीडि़त ने आरोपियों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, विश्वासघात,धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुटी है।