विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी
जोधपुर(डीडीन्यूज),विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी। कमिश्ररेट में अलग अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी के तीन प्रकरण दर्ज किए गए। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि सुल्तान नगर बीजेएस कॉलोनी निवासी अरविंद सिंह पुत्र गंगा सिंह अपनी बाइक लेकर गौशाला मैदान पर आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इस बारे में प्रकरण दर्ज किया गया है।
बोडीवाला जाव माता का थान हाल पीएनटी कॉलोनी शास्त्रीनगर निवासी दिनेश पुत्र प्रेमप्रकाश ने उदयमंदिर पुलिस को बताया कि 19 मई को वह राय बहादुर मार्केट आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक को कोई चुरा ले गया। इसी प्रकार भगत की कोठी पुलिस के अनुसार पीपाड़ स्थित कोसाणा निवासी रामविलास पुत्र महीराम विश्नोई रामेश्वर नगर में किराए पर रहता है। जहां घर के बाहर उसे अज्ञात शख्स उसकी बाइक को चुरा ले गया। पुलिस अब गाडिय़ों के संबंध में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Related posts:

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा

भोपालगढ़ में कांग्रेस के 5 सदस्य निष्कासित

कांग्रेस के 15 आरएलपी के 6 उपप्रधान बने

CIPET जयपुर में 17वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन APM-2026 का शुभारंभ

जोधपुर की नर्सिंगकर्मी डॉ.अर्शी नाज को पद्मश्री गौरव सम्मान

विदेशी रक्षा पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत

डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के बताए उपाय

