युवा प्रखर प्रतियोगिता में सोमानी कॉलेज की टीम विजेता
- भारत विकास परिषद का आयोजन
- 7 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग -वाद-विवाद व आशुभाषण में दिखाया दम
- विजेता टीम 13 दिसंबर को पोकरण में करेगी जोधपुर का प्रतिनिधित्व
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवा प्रखर प्रतियोगिता में सोमानी कॉलेज की टीम विजेता। भारत विकास परिषद् जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा ओंकारमल सोमानी वाणिज्य महाविद्यालय में शनिवार को युवा प्रखर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ हुआ। तत्पश्चात माँ भारती,माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया।
प्रकल्प प्रभारी सिद्धार्थ बिरला ने प्रतियोगिता के नियमों एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी। प्रतियोगिता में शहर के 7 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इसमें वाद-विवाद एवं आशुभाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
डॉ.भाटी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयुक्त संगठन सचिव जगदीश शर्मा,प्रांतीय महासचिव दिनेश पेड़ीवाल,शाखा संरक्षक डीएल माथुर एवं एसीएच माथुर,जिला महिला समन्वयक अर्चना बिरला,प्रकल्प प्रभारी सिद्धार्थ बिरला सहित शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा,सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री,कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छवाहा, एनडी शाह,शोभा आंचलिया,कमला कैला, उमा काबरा एवं राजेंद्र भूतड़ा उपस्थित थे।
परिणाम
वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष)
-प्रथम-भूमिका,द्वितीय- प्रेरणा,तृतीय-शालू गहलोत
वाद-विवाद प्रतियोगिता (विपक्ष)
प्रथम-नितिशा भंडारी, द्वितीय-इमरती,तृतीय- नंदिनी लड्ढा
आशुभाषण प्रतियोगिता
प्रथम-नितिशा,द्वितीय- नीलम प्रजापति,तृतीय- कृष्णा गहलोत
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ.नीलम बोहरा, टीआर राठौड़ एवं ओमप्रकाश देवासी शामिल थे। समग्र प्रतियोगिता में ओंकारमल सोमानी वाणिज्य महाविद्यालय की टीम विजेता घोषित की गई। यह टीम आगामी 13 दिसंबर 2026 को पोकरण में आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में जोधपुर मुख्य शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल और सभी महाविद्यालयों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को प्रथम,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।अंत में शाखा सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कमला कैला ने संचालन किया। राष्ट्रगान के पश्चात समापन हुआ।
Related posts:

डॉ.भाटी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

दो दिवसीय स्पाइन सेमिनार एवं ऑर्थोपेडिक पीजी टीचिंग प्रोग्राम शुरू

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

