Doordrishti News Logo

सूने मकान में सैंध लगाने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

सप्ताह भर पहले हुई थी चोरी

जोधपुर, शहर की प्रतापनगर पुलिस ने कायलाना रोड स्थित मीरा कॉलोनी में गत 19 जून को एक मकान में हुई चोरी का आज खुलसा करते हुए दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी प्रकरण में मामले दर्ज हो रखे हैं। पकड़े गए अभियुक्तों से अब माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि 19 जून को मूलत: नागौर के मारवाड़ मूंडवा हाल कायलाना रोड मीरा कॉलोनी निवासी आशिष जांगिड़ पुत्र जगदीश प्रसाद की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि उसके घर से अज्ञात चोर टेलीविजन,गैस की टंकी,फ्रिज,कूलर और ड्रिल मशीन आदि सामान चोरी कर ले गए थे।

थानाधिकारी ने बताया क घटना में लिप्त चोरों का पता लगाने के लिए एएसआई श्रीराम,हैडकांस्टेबल ओमा राम एवं भरतलाल की टीम का गठन कर आज सूरसागर राजबाग हरिजन बस्ती के रहने वाले सुरेंद्र उर्फ सोनू पुत्र अशोक बारासा एवं विक्रम उर्फ विक्की पुत्र जगदीश को गिरफ्तार किया गया। इनसे चोरी का माल बरामद किया जाना है। आरोपी विक्की के खिलाफ पहले भी सूरसागर और प्रतापनगर थाने में आबकारी एवं मारपीट में केस दर्ज हो रखे हैं,जबकि सुरेंद्र के खिलाफ सूरसागर थाने में एक प्रकरण सामने आया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026