Doordrishti News Logo

हादसे में दो की मौत,खेत से लौट रहे कृषक को अज्ञात वाहन ने कुचला

जोधपुर, शहर के निकट झंवर स्थित लूणावास चारणान गांव मेें खेत से घर की तरफ लौट रहे कृषक को पीेछे से आए अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सडक़ हादसे में घायल युवक ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

झंवर पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल भंवरलाल ने बताया कि लूणावास चारणान गांव निवासी 44 साल का माधाराम पुत्र शंकरराम मेघवाल रात साढ़े बारह बजे खेत से घर की तरफ लौट रहा था। तब किसी वाहन ने उसे अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर एमडीएम अस्पताल भिजवाया। उसके भाई भोलाराम की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ मथानिया पुलिस ने बताया कि किरमसरिया निवासी पुखराज पुत्र मूलाराम जाट की तरफ से मामला दर्ज करवया गया। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई परिचित के साथ बाइक पर नेवरा रोड से निकल रहा था। वह बाइक के पीछे बैठा था। तब सामने एक पशु आने पर उसे बचाने के प्रयास में बाइक खड्ड में गिर गई। इससे उसका चचेरा भाई घायल हो गया। जिसकी अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026