Doordrishti News Logo

तलाक से परेशान जालोर के युवक ने देचू में लगाया फंदा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तलाक से परेशान जालोर के युवक ने देचू में लगाया फंदा। पत्नी से हुए तलाक के बाद चल रहे परेशान एक युवक ने देचू थाना क्षेत्र में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
देचू इलाके के मंडला कला के पास 85 मिल फांटा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 125 के किनारे एक युवक का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया और देचू अस्पताल लाकर पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार सुबह परिजनों को सूचना मिली। वे देचू अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान की।

52.66 ग्राम एमडी और 3.28 ग्राम स्मैक सहित दो भाई गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम जैंती लाल पुत्र रामाराम है,जो जालोर के भीलों का बास माडवला का रहने वाला था। जैंती लाल अपने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ रामदेवरा बाबा रामदेव के दर्शन के लिए घर से निकला था। देचू से थोड़ी दूर मंडला कला के पास उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दी है कि जैंती लाल अपनी पत्नी के तलाक से परेशान था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related posts: