ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

इसी माह खुद की शादी में पहनने हैं गहने

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में तैनात टीटीई ने सजगता और ईमानदारी का परिचय देते हुए ट्रेन में छूटा गहनों,नकदी,मोबाइल एवं आवश्यक दस्तावेजों से भरा लेडिज पर्स उसकी मालकिन को सकुशल लौटाया।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल पर कार्यरत सीटीआई मुराद अली खान सोमवार को ट्रेन संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस में जोधपुर से टिकट जांच ड्यूटी के लिए सवार हुए थे। इस दौरान कोच संख्या ए-1 की सीट नंबर 36 पर उन्हें एक लेडिस पर्स मिला जिसमें गहने,नकद राशि, मोबाइल फोन तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।

सीटीआई मुराद अली खान ने एचएचटी मशीन के माध्यम से सीट नंबर के आधार पर संबंधित यात्री का विवरण प्राप्त किया। जांच में उक्त सीट पर पायल गहलोत का साबरमती से जोधपुर तक का आरक्षण पाया गया। मोबाइल नंबर एवं आईडी के माध्यम से संपर्क करने पर यात्री ने पर्स अपना होना बताया।

मंगलवार को बीकानेर से ड्यूटी समाप्त कर लौटने के पश्चात सीटीआई मुराद अली खान ने उचित पुष्टि के बाद जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पायल गहलोत को उनका पर्स सकुशल सुपुर्द किया। पर्स में चांदी की वजनी पायल,एक नोज पिन,लगभग 10 हजार रुपये नकद,मोबाइल फोन एवं अन्य पहचान पत्र सुरक्षित पाए गए।

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

पायल गहलोत ने बताया कि 19 फरवरी को उनकी शादी है और पर्स में रखी चांदी की पायल,कंगन एवं नोज पिन उसी अवसर पर पहननी है जिनकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। समस्त सामान सुरक्षित प्राप्त होने पर उन्होंने सीटीआई की ईमानदारी,सजगता तथा रेल प्रशासन के सामाजिक सरोकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026