ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में बिगड़ी थी तबियत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत। दिल्ली से जैसलमेर जा रही स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक बच्चे की तबीयत अचानक खराब होने की सूचना प्राप्त होने पर रेलवे अधिकारियों एवं चिकित्सक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर यात्री को राहत प्रदान की गई।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ऑपरेटिंग कंट्रोल के माध्यम से ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर नेमाराम चौधरी को सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 12249 के प्रथम श्रेणी एसी कोच H-1 में यात्रा कर रहे एक बच्चे की तबीयत खराब है। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल फलोदी स्टेशन अधीक्षक पुखराज मेघवाल को अवगत कराया।

स्टेशन अधीक्षक द्वारा तत्परता दिखाते हुए प्रातः साढ़े चार बजे उपलब्ध चिकित्सक को सूचना दी गई। गाड़ी के फलोदी स्टेशन सुबह 6.30 बजे आगमन पर राजकीय जिला चिकित्सालय में कार्यरत बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हाशिम खान द्वारा प्रथम श्रेणी एसी कोच H-1 में जाकर बच्चे की चिकित्सीय जांच की गई तथा आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय जांच के उपरांत बच्चे की तबीयत में सुधार पाया गया। इस दौरान ड्यूटी पर स्टेशन मास्टर अजय कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे। समय पर सहायता प्रदान किए जाने पर संबंधित यात्री द्वारा चिकित्सक, स्टेशन स्टाफ एवं भारतीय रेलवे की टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026