Doordrishti News Logo

यातायात महिला हैडकांस्टेबल को क्रेन चालक ने 20 फीट तक घसीटा

  • क्रेन को छोड़कर भाग गया बदमाश
  • अब आरोपी की तलाश
  • राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

जोधपुर,यातायात महिला हैड कांस्टेबल को क्रेन चालक ने 20 फीट तक घसीटा।शहर में अमूमन यातायात शाखा में लगे पुरूष कांस्टेबलों के साथ ही अभद्र व्यवहार या जान लेने के प्रयास के मामले सामने आए हैं। मगर पहली बार संभवत:किसी महिला हैडकांस्टेबल को क्रेन से कुचलने का प्रयास या उन्हें काफी दूर तक घसीटने की घटना हुई है। इस बारे में यातायात शाखा की महिला हैडकांस्टेबल की तरफ से कुड़ी थाने में एक क्रेन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। क्रेन चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने एवं दुर्घटनाकारित किए जाने का प्रकरण दर्ज हुआ है। आरोपी के्रन चालक की अब तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़िए- धरतीपुत्र कर रहे समस्याओं के निराकरण की मांग,धरनास्थल पर चल रहा भोजन पानी

दरअसल यातायात पुलिस शाखा में लगी महिला हैडकांस्टेबल सुशीला की ड्यूूटी शुक्रवार की सुबह झालामंड चौराहा के समीप थी और वे ट्रैफिक सिग्नल को मैनेज कर रही थी। तब गुढ़ा की तरफ से एक क्रेन का चालक दनदनाता आया,जिस पर उसे रुकने का इशारा किया गया। महिला हैडकांस्टेबल उसकी गाड़ी के आगे आई तो वह अगले दोनों पहियों में उन्हें घसीटना हुआ ले गया। बाद में लोगों के चिल्लाने पर तकरीबन 20 फीट आगे जाकर क्रेन को रोका और उतर कर भाग गया। हैडकांस्टेबल सुशीला ने इस बारे में राजकार्य में बाधा डालने एवं एक्सीडेंट में रिपोर्ट दी है। क्रेन के रजिस्ट्रेशन नंबर से चालक एवं मालिक का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एएसआई अचलाराम इसकी जांच कर रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026