गांजा बेचने आया युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गांजा बेचने आया युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने गांजे के साथ एक युवक को पकड़ा। आरोपी गांजा बेचने की फिराक में था। संदिग्ध लगने पर उसे पकड़ा गया और तलाशी में 156 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।
फाइनेंस कंपनी से गोल्ड रिलीज करवाने के नाम पर 25.57 लाख की ठगी
थानाधिकारी गोविंद व्यास गश्त पर थे। तब सेक्टर 11 में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा और तलाशी ली गई। युवक के पास में 156 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस पर आरोपी सिविल एयरपोर्ट रोड पाबूपुरा निवासी विशाल पुत्र रतनलाल को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।
