आचार्य चन्द्रप्रभानन्द गिरि जोधपुर आएंगी
मां चामुंडा के पाटोत्सव में 108 कन्याओं को देंगी आशीर्वाद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आचार्य चन्द्रप्रभानन्द गिरि जोधपुर आएंगी। प्रताप नगर स्थित हनुमान शनिधाम में डाबी गोत्र की कुलदेवी मां चामुंडा के पाटोत्सव के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर विश्व के प्रथम 109 चंदन पाश्र्व पद्मावती कमल मंदिर की तीर्थ निर्मात्री, महाशक्ति पीठाधीपति एवं पद्मविभूषित महामंडलेश्वर आचार्य चन्द्रप्रभानन्द गिरि जोधपुर आएंगी।
उनके सान्निध्य में 108 कन्याओं का पूजन कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा। हनुमान शनिधाम के गादीपति गोपाल महाराज ने बताया कि डाबी गोत्र की कुलदेवी मां चामुंडा के पाटोत्सव को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान विधि- विधान से पूजा-अर्चना, हवन,108 कन्याओं का पूजन तथा महाप्रसादी सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
पाटोत्सव का मुख्य आकर्षण आचार्य चन्द्रप्रभानन्द गिरि महाराज के सान्निध्य में होने वाला 108 कन्याओं का पूजन रहेगा। सनातन धर्म में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा करने की परंपरा है। इसी परंपरा के अनुरूप कन्याओं का पूजन कर उनका सम्मान किया जाएगा तथा गुरु मैया उन्हें आशीर्वाद प्रदान करेंगी।
जेएनवीयू के पेंशनर्स ने कुलगुरु आवास के बाहर किया प्रदर्शन
गादीपति गोपाल महाराज ने बताया कि मां चामुंडा के पाटोत्सव के दौरान हवन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न किए जाएंगे। हवन में बैठने वाले जजमानों के लिए नि:शुल्क व्यवस्था रखी गई है,ताकि श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही महाप्रसादी का आयोजन भी होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।
देशभर के श्रद्धालुओं की मां चामुंडा में गहरी आस्था
डाबी गोत्र की कुलदेवी मां चामुंडा के प्रति देशभर के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। माता के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से भक्त जोधपुर पहुंचते हैं। पाटोत्सव के अवसर पर श्रद्धालु माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना करेंगे। आचार्य चन्द्रप्रभानन्द गिरि के जोधपुर आगमन से इस धार्मिक आयोजन की महत्ता और बढ़ जाएगी।
108 कन्याओं का पूजन, हवन,मां चामुंडा की आराधना एवं महाप्रसादी के माध्यम से हनुमान शनिधाम में भक्ति और आध्यात्मिकता का विशेष वातावरण बनेगा।
