Doordrishti News Logo

हथियारों के साथ 11 लोग गिरफ्तार

  • फरी,चाकू,तलवारें और टोपीदार बंदूक पकड़े
  • कमिश्ररेट पुलिस ने छेड़ा माइनर एक्ट का अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हथियारों के साथ 11 लोग गिरफ्तार। कमिश्ररेट पुलिस की तरफ से गुरुवार को माइनर एक्ट को लेकर विशेषतौर पर अभियान चलाया गया। पुलिस की गठित टीमों ने जिला पूर्व एवं पश्चिम में धारदार हथियारों की धरपकड़ करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण बनाए। पुलिस ने धारदार फरी,चाकू,तलवारें एवं टोपीदार बंदूक को बरामद किया।

बनाड़ पुलिस के अनुसार तिंवरी चौकी प्रभारी एसआई प्यारेलाल ने ओसियां चौराहा तिंवरी में जेठाराम को गिरफ्तार कर धारदार फरी जब्त की। इसी तरह उदयमंदिर थाने के एएसआई मदनलाल ने रोडवेज बस स्टेण्ड के पास में शॉपिग सेंटर दर्पण सिनेमा के पीछे रहने वाले हसमुद्दीन उर्फ भूरिया को पकड़ चाकू जब्त किया।

एएसआई बाबूलाल ने रोडवेज बस स्टेण्ड के पास ही उदयमंदिर आसन निवासी अजालुद्दीन को गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया। महामंदिर थाने के एसआई गोविंदराम ने न्यू सब्जी मंडी भदवासिया में कादरी चौक मदेरणा कॉलोनी निवासी नजीर को पकड़ा और चाकू जब्त किया। एएसआई जयकिशन ने कादरी चौक मदेरणा कॉलोनी के अकरम को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया।

मिल्क मैन कॉलोनी गरबा महोत्सव में महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग

प्रतापनगर सदर थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने जूडियो शो रूम के पास में पीपाड़शहर के सिलावटों का बास निवासी मोहिन खां को चाकू के साथ पकड़ा। प्रतापनगर पुलिस थाने के एसआई श्रवण कुमार ने आखलिया चौराहा स्थित बच्छराज यूनिफार्म के पीछे कबीर नगर भील बस्ती निवासी मो. अयान को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया।

सूरसागर थाने के हैडकांस्टेबल रामेश्वरलाल ने गेंवा बाइपास रोड पर पुरानी भील बस्ती के भरत को गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया। जबकि एएसआई श्रवण कुमार ने कालीबेरी अंबेडकर कॉलोनी निवासी हेमाराम को पकड़ा और दो तलवारें जब्त की। सरदारपुरा थाने के एएसआई हनुमानराम ने ओलंपिक- एमजीएच रोड पर चहेलों की गली मेड़ती गेट निवासी नदीम को गिरफ्तार करते हुए चाकू बरामद किया। बासनी पुलिस थाने के एसआई त्रिलोकदान ने सांगरिया एरिया में चाकू लेकर घूम रहे पटेल नगर सांगरिया निवासी मो. राहिल को पकड़ा।

राजीव गांधी नगर थाने के एसआई राजूराम ने नाथों की ढाणी राजवा निवासी कैलाशनाथ से एक मुंह वाली टोपीदार बंदूक को बरामद किया। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम का केस दर्ज किया गया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026