हादसों में छह लोगों की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हादसों में छह लोगों की मौत। शहर और इसके आस पास एरिया में अलग अलग हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किए। मर्ग की कार्रवाई की गई।
करवड़ पुलिस ने बताया कि देसूरिया खारलोन करवड़ निवासी कुनाराम पुत्र नारायण राम ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 32 वर्षीय भल्लाराम अपनी बाइक लेकर 18 अक्टूबर को करवड़ से निकल रहा था। तब बाइक स्लीप हो गई और वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी अब अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।
मथानिया पुलिस के अनुसार मांडियाईकलां निवासी चंपालाल पुत्र धन्नाराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी कि उसके भाई ईगा राम ने गुरुवार की दोपहर में घर में फंदा लगा लिया। पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे चैक कर मृत बता दिया।
जबकि खांडाफलसा पुलिस के अनुसार उम्मेद अस्पताल छात्रावास के निकट 15 अक्टूबर को अज्ञात शव मिला था। जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन की तलाश अब तक जारी है। एएसआई करणाराम द्वारा जांच की जा रही है।
हथियारों के साथ 11 लोग गिरफ्तार
सूरसागर पुलिस ने बताया कि मीरा कॉलोनी संबोधि धाम के पास प्रतापनगर निवासी नवीन वैष्णव पुत्र भंवरदास वैष्णव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई विनोद और भाभी 16 अक्टूबर को स्कूटर लेकर नारवा रिंग रोड से निकल रहे थे। तब पीछे से किसी वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उसके भाई विनोद की अब अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।
विवेक विहार पुलिस ने बताया कि सेक्टर 14 बी में रहने वाला सुनील शर्मा उर्फ सुमित शर्मा मंगलवार को अपने घर की छत से नींद में नीचे गिर गया। पता लगने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके पिता महेश शर्मा ने मर्ग में रिपोर्ट दी।
श्रीगंगानगर के पदमपुरा हाल तनावड़ा गौशाला के पास रहने वाले भजन लाल पुत्र तोताराम ने विवेक विहार पुलिस को बताया कि उसके भाई 43 साल के कालाराम ने नशीली पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर वह चल बसा। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किए है।
