Doordrishti News Logo

धरतीपुत्र कर रहे समस्याओं के निराकरण की मांग,धरनास्थल पर चल रहा भोजन पानी

किसानों का महापड़ाव

जोधपुर,धरतीपुत्र कर रहे समस्याओं के निराकरण की मांग,धरनास्थल पर चल रहा भोजन पानी।बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का महापड़ाव शनिवार को दूसरे दिन भी जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय पर जारी रहा। टेंट और जाजम बिछाकर किसान पड़ाव देकर बैठे हैं। इससे पहले शुक्रवार रात को पड़ाव स्थल पर ही खाना खाया। रात को पड़ाव स्थल पर ही भट्टियां लगीं और खाना बना। किसानों ने ऐलान कर दिया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता वे इस पड़ाव को जारी रखेंगे। भारतीय किसान संघ के तुलछाराम सिंवर ने बताया कि विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर किसानों का जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय पर पड़ाव शुरू किया गया है।

ये भी पढ़ें- सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक दो हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

यह मांगे कर रहे है धरतीपुत्र

किसानों की कृषि सिंचाई की विद्युत आपूर्ति में वॉल्टेज की कमी व ट्रिपिंग की समस्या है,जिसे दूर करने की मांग रखी गई है। किसानों का आरोप है कि किसान कृषि सिंचाई के लिए दी जाने वाली विद्युत आपूर्ति में वोल्टेज की कमी व ट्रिपिंग के कारण फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। मानसून के ब्रेक के कारण फसलों में सिंचाई की आवश्यकता बढ़ गई है। फसलों में कीट व रोगों का प्रकोप बढऩे से फसलों में स्प्रे के लिए भी सिंचाई की ज्यादा आवश्यकता है। ऐसे में किसानों को सही विद्युत आपूर्ति नही मिलने से फसलें जलने लग गई। संघ के जिलाध्यक्ष रामनारायण जांगू ने बताया कि पिछली सीजन में भी मूंगफली व कपास की फसलें जल गई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026