जोधपुर में झमाझम सड़कों पर बहे बाळे
-पूरे शहर में एक घंटे तक बरसे बादल
-गर्मी और उमस से मिली राहत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में झमाझम सड़कों पर बहे बाळे। शहर में एक बार फिर मानसून सक्रिय है। दोपहर बाद करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से शहर की सडक़ों पर पानी का तेज बहाव देखने को मिला,जबकि कई निचले इलाकों और मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
शहर में दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई बारिश का दौर चार बजे तक चलता रहा। इस बारिश के कारण भीतरी शहर में सडक़ों पर पानी बहने लगा। त्रिपोलिया बाजार में बारिश के बाद सडक़ जलमग्न नजर आई। कई दिनों बाद शहर में जमकर बारिश हुई।
एमडीएमएच के डायलिसिस केंद्र में बच्चों के लिए फन कॉर्नर शुरू
करीब एक घंटे तक हुई बारिश के कारण कई सडक़ों व निचले इलाकों में पानी भर गया। जल भराव के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दिनों बाद हुई इस अच्छी बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं शहरवासियों ने गर्मी से राहत महसूस की।
मौसम में आई ठंडक के चलते लोगों ने बारिश का आनंद भी लिया। मौसम विभाग ने 26 जुलाई को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उल्लेखनीय है कि 23 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार जोधपुर में एक जून से सामान्य से 20.2 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 23 जुलाई तक सामान्य बारिश 112.7 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 92.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
श्रद्धा से मनाया सद्गुरु स्वामी टेऊँराम का छठी महोत्सव
तीन वेदर सिस्टम सक्रिय:-
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के ऊपर एक साथ तीन मौसमी सिस्टम सक्रिय होने से दक्षिणी,दक्षिण-पश्चिमी और मध्य राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। मानसून टर्फ जैसलमेर से कोटा होकर गुजर रही है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाके में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है और पूर्व-पश्चिम शियर जोन भी सक्रिय है।
इन तीनों सिस्टम के प्रभाव से अलग-अलग दिशाओं से आने वाली नमी वाली हवाएं आपस में टकरा रही हैं,जिससे घने बादलों का निर्माण हो रहा है और कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की जा रही है।
Related posts:

भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी 10 को

श्यामा काली माता के चार दिवसीय कार्यक्रम 8 नवंबर से

जोधपुर की डॉ.अनीता परिहार ने चेन्नई में बढ़ाया राजस्थान का गौरव

दीपावली के बाद बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग का अलर्ट

नावा सिटी स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुड्स शेड तैयार

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

