श्रद्धा से मनाया सद्गुरु स्वामी टेऊँराम का छठी महोत्सव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रद्धा से मनाया सद्गुरु स्वामी टेऊँराम का छठी महोत्सव। ज्वाला विहार स्थित झूलेलाल मार्ग प्रेम प्रकाश आश्रम में शुक्रवार को आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम का पावन छठी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम संत जीतू राम के सानिध्य में संपन्न हुआ।
सेवादारी ललित खटवानी ने बताया कि सायं 5 से 7 बजे तक भजन,सत्संग और संकीर्तन का हुआ। इस दौरान स्वामी टेऊँराम के छठी महोत्सव के मंगल गान और बधाई गीत प्रस्तुत किए गए।
तकनीकी कार्यों के कारण सितंबर-अक्टूबर में ट्रेनें प्रभावित
झूला-झांकी रही आकर्षण का केंद्र:-
छठी महोत्सव पर पालने की आकर्षक झूला-झांकी सजाई गई,जिसमें बालस्वरूप सद्गुरु स्वामी टेऊँराम के दिव्य दर्शन किए गए।
संत ने बताया कि आचार्य के नामकरण के समय पंडित जयराम ने उनका नाम टेऊँराम रखा था और भविष्यवाणी की थी कि यह बालक महान संत एवं अवतार के रूप में विख्यात होगा। उनका जन्म सिंध के छोटे खंडू गांव में हुआ तथा उन्होंने मात्र 30 वर्ष की आयु में ही सनातन धर्म का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने प्रसिद्ध प्रेम प्रकाश ग्रंथ की रचना की।
मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी ने रिकॉर्ड 20 दिनों में जारी किया परिणाम
कार्यक्रम में मंगल बधाई गीतों के माध्यम से संत- महात्माओं ने प्रेमी भक्तों को छठी महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। खीर प्रसादी का विशेष भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन में झूला-झांकी, भजन-सत्संग,खीर प्रसादी, 140वें जन्मोत्सव की प्रतियोगिताएं एवं सेवादारों को पुरस्कार वितरण सहित कई धार्मिक आयोजन हुए।
