Doordrishti News Logo

अवैध बजरी से भरे तीन डंपर पकड़े, तीन गिरफ्तार

जोधपुर,अवैध बजरी से भरे तीन डंपर पकड़े, तीन गिरफ्तार। शहर की झंवर पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन वालों पर अंकुश लगाने की कड़ी में शनिवार को तीन अवैध बजरी से भरे डंपरों को पकड़ा। तीनों के चालकों को माइनिंग एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें – इलेक्ट्रिक दुकान से सामान चुराने वाला कर्मचारी और उसका साथी गिरफ्तार

झंवर थानाधिकारी मूलाराम चौधरी ने बताया कि अवैध बजरी माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्तालय की तरफ से मिले दिशा निर्देश पर जानादेसर फांटा पर तीन अवैध बजरी से भरे डंपरों को नाकाबंदी में पकड़ा गया। इस पर उनके चालक विनायकपुरा भवाद निवासी मनीष बेनिवाल, पाचाराम विश्नोई एवं डोडियाल नागौर निवासी पूनाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। यह लोग लूणी नदी से अवैध रूप से बजरी का परिवहन कर रहे थे। उनके पास किसी प्रकार की रसीद भी नहीं मिली।

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026