Doordrishti News Logo

सर्किट हाउस रोड पर युवक का अपहरण शांतिभंग में तीन गिरफ्तार

  • लेन देन का विवाद
  • पीड़ित ने नहीं दी रिपोर्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सर्किट हाउस रोड पर युवक का अपहरण शांतिभंग में तीन गिरफ्तार। शहर में स्कॉर्पियो सवार युवकों ने एक बाइक सवार का अपहरण कर लिया। उसे अपने साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर ले गए। रातानाडा थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास यह घटना बुधवार शाम करीब 5.30 बजे की है।

तीस किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद

अपहरण की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर खोखरिया क्षेत्र में स्कार्पियो को रुकवाया और तीन युवकों को शांतिभंग में बंद हवालात किया। आरंभिक तौर पर पता लगा कि पीडि़त और आरोपियों के बीच लेन देन का विवाद चला आ रहा है।

रातानाडा थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि बुधवार की शाम को जाजीवाल विश्रोईयान गांव का रहने वाला एक युवक सर्किट हाउस रोड से एक बाइक सवार जा रहा था। तब एक स्कॉर्पियो में आए युवकों ने बाइक सवार को रुकवाया और उसे अपने गाड़ी में डालकर ले गए।

प्रारंभिक पड़ताल के मुताबिक रुपए के लेन-देन का विवाद का पता लगा। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस अभय कमांड सेंटर के कैमरे खंगाल कर गाड़ी का पता लगाया और उसे खोखरिया क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि पीडि़त की तरफ से केस दर्ज नहीं कराया गया है। घटना में तीन युवकों महेंद्र, माणकराम एवं कालूराम को शांतिभंग में पकड़ा गया है।