तीस किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद
- दो तस्कर गिरफ्तार
- दाल-बाटी की दुकान और घर में मिला डोडा पोस्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीस किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर पश्चिम की डीएसटी टीम और झंवर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जोलियाली गांव में दबिश देकर दिनेश पुत्र राणाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 29.660 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया है।
सावन उत्सव में महिलाओं ने जमकर की मस्ती
डीएसटी जोधपुर पश्चिम के प्रभारी महादेव प्रसाद को इनपुट मिला था कि आरोपी के घर पर भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त रखा हुआ है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए झंवर पुलिस जाब्ते के साथ आरोपी के ठिकाने पर पहुंची। पुलिस टीम ने जब आरोपी के रिहायशी मकान और खेत की तलाशी ली,तो वहां छिपाकर रखा गया कुल 29.660 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त हुआ।
मौके से ही आरोपी दिनेश विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया। माता का थान थानाधिकारी अनिल कुमार यादव ने थाना क्षेत्र में आसापुरा दाल-बाटी पर रेड दी। तलाशी के दौरान दुकान में 1 किलो 282 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।
किराए की दुकान चलाने वाले दुकानदार मूलत: भोपालगढ़ के देवातड़ा स्थित देवी सागर निवासी रूपाराम पुत्र गोकूलराम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।
