निजी कॉलेज में चोरों ने सेंध लगाकर एसी और लेपटॉप चुराया
जोधपुर, शहर के बोरानाडा स्थित भांडू गांव में संचालित एक निजी कॉलेज में गुजरी रात अज्ञात चोर सेंध लगाकर वहां से एयरकंडिशनर, कूलर और लेपटॉप आदि इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर गए। पुलिस ने अब अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए चोरों की तलाश आरंभ की है।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि भांडू गांव में मारवाड़ कॉलेज है। जहां से अज्ञात चोर रात के समय एसी, कूलर और लेपटॉप आदि इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर ले गए। इस बारे में मारवाड़ कॉलेज की सोनाली मेहता की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

