जोधपुर: 33 केवी की लाइन फाल्ट कर 365 मीटर केबल चुराई
शातिर चोरों की कारस्तानी
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: 33 केवी की लाइन फाल्ट कर 365 मीटर केबल चुराई। शहर के निकट केरू-बड़ली एरिया में चोरों ने रात के समय में 33 केवी विद्युत लाइन से केबल चुरा ली। चलती लाइन से यह केबल काट कर ले गए। इससे केरू- बड़ली क्षेत्र के कई गांव एक बारगी अंधेरे में डूब गए। पता लगा कि 365 मीटर केबल को चुराया गया है। इसकी अनुमानित की कीमत एक लाख 43 हजार आंकी गई है। इस बारे में केरू कनिष्ठ अभिंता की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।
जोधपुर: एसएसआई मंत्रा एम यात्रा एम्स में प्रदर्शित
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि जोधपुर डिस्कॉम में कनिष्ठ अभियंता मयंक परिहार ने रिपोर्ट है। इसमें बताया कि 2 जुलाई की रात्रि के समय बड़ली-केरू क्षेत्र में लगी 33 केवी की लाइन को फाल्ट करके केबल चोर 365 मीटर के तीन तार चोरी कर ले गए। इसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 43 हजार 949 रुपए है। चोरों ने 33 केवी लाइन को फाल्ट कर कारस्तानी को अंजाम दिया। राजीव गांधी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। केबल चोरों का पता लगाया जा रहा है।