रेलवे स्टेशन पर सीपीआर प्रशिक्षण शिविर आयोजित
सीपीआर जागरूकता अभियान
जोधपुर,रेलवे स्टेशन पर सीपीआर प्रशिक्षण शिविर आयोजित। रेल कर्मचारियों में सीपीआर तकनीक के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन पर इसका प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
मुख्य रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में आयोजित सीपीआर तकनीक के विशेष प्रशिक्षण सत्र में डॉ राजेंद्र तातेड़ ने रेलकर्मचारियों के साथ-साथ उपस्थित रेल यात्रियों को भी इससे अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने डमी के माध्यम से सीपीआर देने के तरीकों और इसकी आवश्यकता की विस्तृत जानकारी दी। अभियान डीआरएम पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर जोधपुर मंडल की कार्मिक शाखा के संयोजन में चलाया रहा है।
इसे भी पढ़िए- भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, ट्रक जप्त कर चालक को पकड़ा
इस अवसर पर स्टेशन डायरेक्टर ललित शर्मा,स्टेशन अधीक्षक आफताब अहमद,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव,मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक सुनील टाक,अनिल चानना,मुख्य वाणिज्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तंवर,उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) किशन चांवरिया इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार जोशी ने किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

