Doordrishti News Logo

वादे करना और निभाने में फर्क है-शेखावत

  • उनको पता है कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली, तब भी वो जनता के सामने छोड़ते हैं शिगूफे
  • भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र पर चर्चा
  • राहुल गांधी पर साधा निशाना
  • भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सारे कदम उठाए जाएंगे

जोधुपर,वादे करना और निभाने में फर्क है-शेखावत। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र पर सोमवार को मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व भाजपा प्रत्‍याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जम कर निशाना साधा। शेखावत ने कहा कि जब उनको पता है कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली,तब भी वो जनता के सामने शिगूफे छोड़ते हैं। पार्टी के संकल्प पत्र पर शेखावत ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वो सारे कदम उठाए जाएंगे,जिससे देश का कोई क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे न रह जाए।

यह भी पढ़ें – प्रातः 7 से 9 बजे पहली बार वोट डालने वालों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा

उन्होंने राहुल गांधी के कॉन्ट्रेक्ट की नौकरियां खत्म करने के वादे से जुड़े सवाल पर कहा कि तीन महीने पहले तक पांच साल उनकी प्रदेश में सरकार थी। राजस्थान में कितने कर्मचारी ठेके पर काम कर रहे हैं,उनमें से कितनों को उन्होंने समाप्त कर दिया।एक बार इस विषय में उन्हें बोलना चाहिए। अपनी सरकारों के समय में उन्हें यह सब चीजें याद नहीं आतीं।उन्होंने कहा कि मैंने जोधपुर में देखा है,कई जगह बोर्डों पर लिखा है,वादे नहीं,विकास करेंगे। वो बताएं कि राजस्थान में सरकार में आने के लिए जो वादे किए थे,उनमें से कितने वादे पूरे किए थे। वादे करना और वादों को निभाना, दोनों में बहुत फर्क है। हमने वादा नहीं किया था कि हम शौचालय बनाएंगे, गरीब का घर बनाएंगे,पीने का पानी उपलब्ध कराएंगे,बैंक का खाता खोलेंगे,जो कुछ हमने कहा है,उसके आगे हम क्या करेंगे,इस दिशा में सोचकर भाजपा काम करती है, जबकि विपक्षी पार्टियां केवल वादे के लिए वादे कर सत्ता में आकर उन्हें भूल जाती हैं।

प्रियंका गांधी के एक बयान से जुड़े प्रश्न पर शेखावत ने कहा कि जो लोग नैतिकता के आधार पर राम को मानने की बात करते हैं,उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट में यह लिखकर दिया कि राम काल्‍पनिक हैं। शेखावत ने कहा कि हम भारत के लोग राम को आस्‍था का नहीं,बल्कि राष्‍ट्रीय सिद्धि का विषय मानते हैं। राम हमारे लिए आस्‍था का नहीं, बल्कि विश्‍वास का मानबिंदु हैं लेकिन ये नैतिकता के आधार पर राम को मानने की बात करने वाले लोगों ने जनता को दबाव में आकर सफारी सूट पर जनेऊ बाहर कर रामभक्‍त होने का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें – राजस्थान हाईकोर्ट की सहायक रजिस्ट्रार के हाथ से पर्स लूटा

संकल्प पत्र पर उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी की सरकार ने अपना हर पल देश की मजबूती के लिए समर्पित किया है। आज हर मोर्चे पर देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। मोदी जी के नेतृत्‍व में सरकार ने न्‍यू गवर्निंग फार्मूले पर काम किया, जिसके तहत हर योजना का लाभ 100 प्रतिशत पात्र लोगों को मिल रहा है। यही वजह है कि सरकार को गरीबी और गरीबों के बीच की लड़ाई में जीत हासिल हुई है। सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर आगे बढ़ते हुए भारत को औद्योगिक, तकनीकी,स्‍पेस,कृषि से लेकर सभी क्षेत्रों में मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। देश में लगातार एक्‍सप्रेस-वे का विस्‍तार किया जाएगा और वर्तमान एक्‍सप्रेस-वे को 15 हजार किलोमीटर तक विस्‍तारित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार चाहे देश के किसी भी प्रदेश में बनी हो या फिर देश में बनी हो,हमारी सरकारों ने संकल्‍प-पत्र में की गई घोषणाओं से परे जाकर काम किया है। इस बार भी घोषित किए गए संकल्‍प पत्र को एक विजन डॉक्‍यूमेंट के रूप में जारी किया गया है,अगर देश की जरूरत होगी तो इस संकल्‍प-पत्र से परे जाकर भी काम किया जाएगा। मोदी जी के नेतृत्‍व में केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। सरकार ने तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्‍य रखा है,उसे पूरा किया जाएगा। स्‍वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मार्केट से और अधिक रिस्‍पांस मिले,इसके लिए वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडेक्‍ट के साथ ही वन शहर और वन प्रोडेक्‍ट को भी बढ़ावा दिया जाएगा,जिससे महिलाओं का मार्केट से और अधिक रिस्‍पांस मिल सके। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

उन्होंने राजस्‍थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुए पेपरलीक मामले को लेकर भी भाजपा सरकार के विजन को स्‍पष्‍ट किया। हमारी सरकार पेपरलीक के मामलों को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पेपरलीक के कानून को पूरी शक्ति के साथ लागू किया जाएगा और सरकारी रिक्तियों को भरने में पूरी तरह से पारदर्शिता दिखाई जाएगी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई,जगदीश धनाडिया मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

RPSC एनेस्थीसिया ब्रांच में 4 डॉक्टरों का चयन

June 23, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों के लिए नामांकन शुरू

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य ने उम्मेद चिकित्सालय का किया निरीक्षण

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव ने एम्स एवं पावटा अस्पताल का किया निरीक्षण

June 23, 2026

समदडी-लूनी रेलखण्ड के मध्य आरयूबी निर्माण

June 23, 2026

बासनी-सालावास रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य से रेलवे फाटक 8 दिन बंद रहेगा

June 23, 2026

पुण्यतिथि पर सुंदर सिंह भंडारी को दी पुष्पांजलि

June 23, 2026

पावटा अस्पताल में सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत,ICU में भर्ती

June 23, 2026

सात साल से फरार 25 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार

June 23, 2026

You missed