परिवार की मौजूदगी में लाखों की चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परिवार की मौजूदगी में लाखों की चोरी। शेरगढ़ क्षेत्र के खिरजा मंगल सिंह नगर में घर से लाखों रुपए की नकदी और जेवरात चोरी हो गए। चोर देर रात घर में घुसकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीडि़त ने शेरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि भैरूसिंह पुत्र मालमसिंह के घर में यह घटना 24 अगस्त की रात करीब ढाई बजे से सुबह 5 बजे के बीच हुई। परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, तभी चोरों ने सेंध लगाई। सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिससे चोरी का पता चला।
चोरों ने कमरों को खंगाला और सोने की आड़ लगभग 5 तोला, चांदी के कड़ला लगभग 50 तोला,चांदी की पायजेब लगभग 20 तोला,सोने की लूंग की तीन जोडिय़ां और 1.50 लाख रुपए नकद चुरा लिए।
बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च
सूचना मिलने पर शेरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
