सोलर प्लांट को लेकर विवाद 10 लाख मांगने का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोलर प्लांट को लेकर विवाद 10 लाख मांगने का आरोप। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के बापूनगर में ढाई मेगावाट के सोलर प्लांट को लेकर विवाद सामने आया है।
देवराजगढ़ निवासी नारायणसिंह ने सोलंकियातला निवासी वीरेंद्र सिंह पर प्लांट का काम रुकवाने,तीन पोल तोडऩे और 10 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है।
परिवादी नारायणसिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वीरेंद्र सिंह पुत्र कुंभ सिंह ने प्लांट के तीन पोल पहले ही तोड़ दिए हैं। इसके साथ ही, सुवालिया स्थित उनके ऑफिस में आकर काम जारी रखने पर और पोल तोडऩे तथा 10 लाख रुपए नहीं देने पर काम बंद करवाने की धमकी दी है।
परिवार की मौजूदगी में लाखों की चोरी
बापूनगर में सोलंकियातला एनर्जी पावर लिमिटेड द्वारा कुसुम योजना के तहत 2.5 मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। वर्तमान में प्लांट के निर्माण और विद्युत लाइन से संबंधित कार्य प्रगति पर है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार वीरेंद्र सिंह ने काम बंद करने का दबाव बनाया और धमकी दी कि यदि काम जारी रखा गया तो और पोल तोड़ दिए जाएंगे।
परिवादी ने आरोप लगाया कि काम जारी रखने के बदले 10 लाख रुपए की मांग की गई, और यह राशि न देने पर प्लांट का काम रोकने की धमकी दी गई।
