Doordrishti News Logo

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत। शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में आंगणवा स्थित गुरूकृपा मानसिक विमंदित गृह में रहने वाली महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई। उसे 2 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विमंदित गृह के सुपरवाइजर की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

मंडोर पुलिस ने बताया कि गुरूकृपा मानसिक विमंदित गृह के महेंद्र जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि लक्ष्मी नाम की अज्ञात महिला यहां दाखिल थी। 2 नवंबर को उसकी तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव सौंप दिया।