Doordrishti News Logo

बड़ली दुकान जा रहे एक युवक की चलती कार बनी आग का गोला

जोधपुर,बड़ली दुकान जा रहे एक युवक की चलती कार बनी आग का गोला। शहर के राजीव गांधी नगर क्षेत्र उम्मेद सागर के निकट सोमवार की शाम को एक चलती कार में भीषण आग लग गई। संभवत: इंजन में शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी। कार के चालक सही सलामत है और वह धुंआ उठने के साथ ही कार से बाहर आ गया था। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने इस आग पर काबू किया।

इसे भी पढ़िएगा – अनंत चतुर्दशी आज विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का होगा समापन

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि पाल निवासी यश सोनी आज शाम को अपनी कार आई-20 लेकर अपनी बड़ली स्थित ज्वैलरी शॉप पर जा रहा था। तब उम्मेद सागर के निकट उसकी कार में धुुआं निकलते देख उतर गया और फिर कार में आग लग गई। आग से कार के टायर फट गए। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कार में लगी आग पर काबू पाया। कार बुरी तरह जलकर नष्ट हो गई। यश सोनी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026