Doordrishti News Logo

शादी के दस दिन बाद ही दुल्हन फरार,साढ़े तीन लाख के गहने व नगदी लेकर भागी

  • बीमारी के बहाने मांग रही दस लाख
  • छोड़ने के मांगे 25 लाख
  • शादी डॉटकॉम पर पसंद की थी लड़की

जोधपुर, शहर के एक युवक को उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद की युवती से शादी करना भारी पड़ गया। युवक ने शादी डॉटकॉम पर जाकर उसे पसंद किया। घरवालों में बातचीत के साथ फरवरी में शादी कर ली। मगर शादी के दस दिन बाद ही युवती अपने पीहर जाकर बैठ गई। जाते समय घर से साढ़े तीन लाख के गहने, 50 हजार की नगदी ले गई। शादी के वक्त दो लाख पीडि़त ने दिए थे। अब आरोपी महिला छोडऩे के लिए 25 लाख, तो बीमारी के लिए दस लाख की डिमांड करने के साथ फंसाने की धमकी दे रही है। पीडि़त ने अदालत की शरण लेकर इस बारे में सदर बाजार थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं धमकी मेें प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।

सदर बाजार पुलिस ने बताया कि घोड़ों का चौक में रहने वाले एक युवक ने शादी डॉटकॉम पर जाकर उत्तरप्रदेश फिरोजबाद की रश्मि नाम युवती को पसंद किया था। युवती के घरवालों ने सजातीय बताया था। बाद में दोनों के घरवालों ने बैठकर रजामंदी की। शादी से पहले युवती के घरवालों को दो लाख रूपए दिए गए। इनकी शादी 18 फरवरी 22 को हुई थी। पीडि़त का आरोप है शादी के दस दिन बाद ही रश्मि पीहर चली गई। अब वह बीमारी का बहाना बनाने के साथ दस लाख की डिमांड कर रही है। घर से जाते वक्त 6-7 तोला सोने के जेवर, चांदी के जेवर और 50 हजार रूपए लेकर गई। उसे बार-बार बुलाने का तकाजा किए जाने पर वह दस लाख की मांग कर रही है। छोडऩे के लिए 25 लाख की डिमांड कर रही है।

पुलिस ने बताया कि अदालत से मिले इस्तगासे पर अब इसमें धोखाधड़ी एवं धमकी में प्रकरण दर्ज किया गया है। युवक ने लडक़ी के साथ उसके परिजन को नामजद करते हुए अब रिपोर्ट दी है। जांच एएसआई नंदकिशोर की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 10 बजे तक 15.55% मतदान

October 28, 2026

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026