Doordrishti News Logo

खंभे की ताण में करंट से किशोर की मौत

जोधपुर,खंभे की ताण में करंट से किशोर की मौत। शहर के निकट करवड़ थाना क्षेत्र के भवाद गांव में खेत में काम करते खंभे की ताण में करंट से एक किशोर की मौत हो गई। वह 4 अगस्त को करंट से घायल हो गया था,अस्पताल में वह चल बसा।
इस बारे में रिश्तेदार की तरफ से करवड़ थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – नौकर पर डेढ़ लाख की दवाई चुराकर बेचने का आरोप

करवड़ पुलिस ने बताया कि मामले में भवाद के गोपाल सिंह पुत्र मगसिंह की तरफ से मर्ग दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार भंवरसिंह का पुत्र 17 वर्षीय हिम्मत सिंह खेत में काम कर रहा था। तब हाईटेंशन लाइट के खंभे की ताण में करंट से वह बुरी तरह घायल हो गया। इस पर उसे अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। मगर उसकी मौत हो गई।