समर कैंप में खिली प्रतिभाएं

  • सेन्ट्रल एकेडमी रातानाडा में नौ दिन तक चली मस्ती की पाठशाला
  • चित्रकला से कोडिंग तक,योग से जुंबा तक बच्चों ने कहा बेस्ट हॉलीडे
  • रचनात्मकता,आत्मविश्वास और नई दोस्ती का संगम बना कैंप
  • शिक्षकों ने सिखाए हुनर
  • अभिभावकों ने कहा मोबाइल छूटा,स्किल आया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),समर कैंप में खिली प्रतिभाएं। गर्मी की छुट्टियां यानी मस्ती,सीखना और यादों का पिटारा, कुछ ऐसा ही नजारा दिखा सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल रातानाडा शाखा में,जहां 9 दिवसीय समर कैंप ने बच्चों की छुट्टियों को ‘स्क्रीन टाइम’ से :स्किल टाइम’ में बदल दिया।

डांस से डाटा तक,रंगों से रोबोटिक्स तक
कैंप में चित्रकला शास्त्रीय व वेस्टर्न डांस,वोकल-इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, योग-प्राणायाम,जुंबा,इंडोर-आउट डोर गेम्स,पॉटरी,बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट,पेपर क्राफ्ट और बेसिक कंप्यूटर-कोडिंग जैसी 15+ गतिविधियां करवाई गईं। नर्सरी से 8वीं तक के 300 से ज्यादा बच्चों ने बिना किसी किताबी दबाव के ‘करके सीखो’ के फॉर्मूले को जिया।

मैम,आज मुझे स्टेज पर डर नहीं लगा
कक्षा 5 की आरोही ने डांस फाइनल में पहली बार सोलो परफॉर्म किया। बोली,पहले सबके सामने बोलने में डर लगता था। मैम ने रोज शीशे के सामने प्रैक्टिस करवाई। आज तालियां मिलीं तो कॉन्फिडेंस आ गया। कक्षा 7 के रेयान ने कंप्यूटर सेशन में अपना पहला स्क्रैच एनिमेशन बनाया। गेम खेलता था,अब गेम बनाना सीख लिया। छुट्टियों में यूट्यूब नहीं,अब अपना कार्टून बनाऊंगा।

शिक्षक बने मेंटर,माता-पिता बने फैन
प्रिंसिपल सुनीता शर्मा ने बताया, हमारा मकसद मार्क्स नहीं, मासूमियत को मौका देना था। हर बच्चा यूनिक है। किसी ने रंगों से बात की,किसी ने तबले पर थाप दी, किसी ने योग में शरीर साधा।
आर्ट टीचर कविता पारीक बोलीं, बच्चों ने सूखी टहनियों,पुराने अखबार से इतने सुंदर शो-पीस बनाए कि हम खुद हैरान रह गए।

रचनात्मकता को बस दिशा चाहिए
योग प्रशिक्षक मनोज सैनी ने कहा बच्चों की पोस्चर, एकाग्रता और स्टैमिना में फर्क दिखा। सूर्य नमस्कार अब इनकी आदत बन गया है।

यातायात पुलिसकर्मियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

अभिभावकों की जुबानी,
बच्चा खुद उठकर कैंप भागता था
कक्षा 3 की मिहिका की मां नेहा बोलीं,छुट्टियों में सुबह देर तक सोती थी,टीवी-फोन,कैंप के लिए 7 बजे खुद तैयार हो जाती थी। नई सहेलियां बनीं,खाने-पीने की जिद कम हुई। कक्षा 6 के देवांश के पिता ने कहा,कंप्यूटर बेसिक और साइबर सेफ्टी सीखकर आया है। अब वो हमें बताता है कि कौन सा लिंक नहीं खोलना।