तनाव में युवक ने पेट्रोल पीया,खुद को आग लगाने का प्रयास
देर रात कराया एमजीएच में भर्ती
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तनाव में युवक ने पेट्रोल पीया,खुद को आग लगाने का प्रयास। शहर के माता का थान क्षेत्र में रहने वाला एक युवक रविवार की देर रात जालोरी गेट चौराहा पर पहुंचा। यहां युवक ने खुद को पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास किया साथ ही पेट्रोल पी लिया। पता लगने पर हरकत में आई पुलिस ने उसे पकड़ कर जालोरी गेट चौकी पर लेकर गई बाद में एमजीएच इमरजेंसी में दाखिल कराया गया। उसका उपचार जारी है। उसे आग लगाने से बचा लिया गया।
सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि माता का थान क्षेत्र में रहने वाला 23 साल का शाहरूख नाम का युवक पारिवारिक तनाव के चलते रात को जालोरी गेट सर्किल पर पहुंचा। यहां पर खुद को पेट्रोल छिडक़ कर आग लगाने का प्रयास किया साथ ही पेट्रोल पी लिया। गश्त पर निकल रहे डीएसटी प्रभारी प्रेम किशन,राजाराम,संतराम आदि ने उसे देख लिया।
वे तत्काल उसके पास पहुंचे और युवक को जालोरी गेट चौकी पर लाया गया। युवक ने पूछताछ में पेट्रोल पीने की बात की। तब उसे एमजीएच इमरजेंसी लाया गया। युवक का फैमिली मैटर अभी तक सामने आया है।
