Doordrishti News Logo

यातायात पुलिसकर्मियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने के उपाय बताए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),यातायात पुलिसकर्मियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच। पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देश पर यातायात नियंत्रण कक्ष जोधपुर में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन सालासर सेवा संस्थान एवं अतुल्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में यातायात पुलिस में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। शिविर में पुलिसकर्मियों के बीपी,शुगर एवं ईसीजी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श भी दिया।

पुलिस ने 526 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को पकड़ा

शिविर में डॉ.मुकेश सैनी,डॉ.सुभाष कुमार जोशी,डॉ.विवेक लखावत, डॉ.राजेन्द्र भाटी,डॉ.सुगंधा गोयल एवं डॉ.प्रकाश चौधरी सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। सालासर सेवा संस्थान के अरविंद कच्छावाह भी मौजूद थे।

अंगदान के लिए किया जागरूक
शिविर में डॉ.विजय कुमार सैनी ने पुलिस कर्मियों को तनावमुक्त रहने के उपाय बताए। एम्स जोधपुर के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवचरण नावरिया ने अंगदान के महत्व एवं जागरूकता को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित स्वर्गीय जालमसिंह महेचा उप अधीक्षक पुलिस की स्मृति में आगामी सात जून को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

शिविर के समापन पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात ने सभी चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। चिकित्सा अधिकारियों को निस्वार्थ सेवा एवं बहुमूल्य योगदान के लिए प्रशंसा- पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।