Doordrishti News Logo

जेएनवीयू हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं को तरसे छात्र,हैड ऑफिस पर प्रदर्शन

जोधपुर,जेएनवीयू हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं को तरसे छात्र,हैड ऑफिस पर प्रदर्शन। जेएनवीयू के हॉस्टल में मूलभूत सुविधाएं देने की मांग को लेकर आज छात्रों ने हैड ऑफिस पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। छात्रों का कहना था कि यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले हॉस्टल में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं हो रहा है। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हॉस्टल में पीने के पानी को लेकर भी उचित व्यवस्था नहीं है। प्रदर्शन के दौरान छात्र कुलपति और रजिस्ट्रार से मिलने के लिए पहुंचे,लेकिन दोनों ही नहीं मिले। इस पर छात्रों ने ज्ञापन की कॉपी उनके ऑफिस के बाहर चिपका दी।

यह भी पढ़िए- राजपूती पोशाक की दुकान में जबरन घुसी महिलाएं सूट चुरा ले गई

प्रदर्शन में शामिल छात्र नेता लोकेंद्रसिंह भाटी ने बताया यूनिवर्सिटी में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट को मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं होने की वजह से परेशान होना पड़ रहा है। पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। शौचालयों की भी सफाई नहीं हो रही है।

खेल ग्राउण्ड भी नहीं
विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए खेल ग्राउंड भी नहीं है। इन मांगों को लेकर हम विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करवाने के लिए पहुंचे थे लेकिन वर्किंग डे होने के बावजूद भी यहां कोई मौजूद नहीं। उनकी समस्याओं पर गौर नहीं किया गया तो छात्र उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026