Doordrishti News Logo

राजपूती पोशाक की दुकान में जबरन घुसी महिलाएं सूट चुरा ले गई

सीसीटीवी फुटेज में दिखी महिलाओं की कारस्तानी

जोधपुर,राजपूती पोशाक की दुकान में जबरन घुसी महिलाएं सूट चुरा ले गई। शहर के रातानाडा स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी में एक राजपूती पोशाक की दुकान में तीन चार महिलाएं जबरन घुस गई। दो बाद में भाग गई। मगर साथ वाली महिलाएं वहां से राजपूती सूट चुरा ले गई। जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपए है। इस बारे में शॉप मालकिन की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि विदुषी ऋचाश्री पत्नी  मेजर सुस्निग्ध पंजाबी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उनकी दुकान हाईकोर्ट कॉलोनी में रूहानी नाम से है। 29 जुलाई को दिन में चार महिलाए पोशाक पहन कर दुकान मे घुसी,इन्होने दुकान मे आकर खुद ही साड़ी के पैकेट खोलने और सामान निकालना शुरु कर दिया। वे मना करने पर भी वह नहीं मानी और खुद ने ही सामान उठा उठा कर देखने लगी। इनमे से एक औरत ने हमें बातों मे उलझाना शुरु कर दिया और बाकी तीन आरतें अपनी पोशाक और कपड़ों में सामान चोरी कर के छुपाने लग गई।

इसे भी पढ़िए- सुरक्षित और सुगम सड़क से बढ़ी राजस्थान की विकास गति-मुख्यमंत्री

जब यह होते हुए आंखो से दिखाई दिया तो मैने इन्हें चैकिंग कराने को कहा। यह सुनते ही दो औरत तेजी से भाग गई बाकी बची एक औरत के पोशाक उठाकर दुकान में गलत ढंग से प्रदर्शन शुरु कर दिया। इस पर उसे दुकान से निकल जाने को कहा। दुकान के सामने एक ऑटा वाला इनका इंतजार कर रहा था, जिसमें ये चारों बैठ कर भाग खड़ी हुई।  सामान को दुवारा गिना गया तो ये चारों औरतें लगभग बीस हजार की साड़ी एवं सूट के पैकेट चुरा कर भागी। रातानाडा पुलिस अब महिलाओं की पहचान के साथ तलाश में लगी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026