विद्यार्थियों ने परिंदों के लिए लगाए परिंडे
जोधपुर,जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा शेरगढ़ के समाज सेवा शिविर में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। शिविर प्रभारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी ने बताया कि हम सब मनुष्य की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि पशु पक्षी,जीव-जंतुओं तथा पेड़ पौधों का संरक्षण करना चाहिए। मूक प्राणियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। परिंडा लगाने के साथ-साथ प्रतिदिन उसकी साफ-सफाई भी आवश्यक है। परिंडे बांध पक्षियों की सेवा का लिया संकल्प।हेम सिंह भाटी ने परिंडे बांधकर व उनमें पानी डाल कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें- सूने मकान में सेंध लगाने वाले दो नकबजन गिरफ्तार
विद्यार्थियों से अपने घरों के आंगन व सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक परिंडा लगाने की अपील की गई। प्रचंड गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए हैं ताकि पक्षी इस गर्मी में अपनी प्यास बुझा सके। विद्यार्थियों ने अपने घरों में भी एक-एक परिंडा लगाने और हर रोज दाना पानी डालने का संकल्प लिया। दल प्रभारी वरिष्ठ शिक्षक नकत सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर पर पक्षियों के लिए परिंदे लगाने चाहिए। गर्मी के दिनों में अक्सर देखा जाता है कि पक्षियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
एप सिर्फ एक बार इनस्टॉल कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

