आरपीएफ ने 419 लोगों को अपनों से मिलाया

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते और ऑपरेशन डिग्निटी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरपीएफ ने 419 लोगों को अपनों से मिलाया। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन एवं रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतिश शर्मा के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।

डोडा-पोस्त के दो तस्करों को चार साल की सजा

जोधपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संचालित “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत 80 गुमशुदा एवं बिछड़े बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके परिजनों अथवा संबंधित बाल कल्याण संस्थाओं को सुपुर्द किया गया।

“ऑपरेशन डिग्निटी” के अंतर्गत 108 महिलाओं तथा 231 बुजुर्गों सहित कुल 339 जरूरतमंद व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके परिवारों अथवा संबंधित गैर- सरकारी संगठनों (एनजीओ) के सुपुर्द किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने रेलवे सुरक्षा बल की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे केवल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है,बल्कि संकट में फंसे लोगों की सहायता कर उन्हें उनके अपनों से मिलाने का भी महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहा है।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतिश शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में अकेले, असहाय अथवा भटके हुए बच्चों,महिलाओं एवं बुजुर्गों की पहचान कर उन्हें तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाती है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उनके परिजनों या संबंधित संस्थाओं को सुरक्षित सुपुर्द किया जाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रेलवे सुरक्षा बल इसी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026