Doordrishti News Logo

वन कर्मियों की कमी को दूर किया जाएगा-शर्मा

  • वनभूमि पर अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटेंगे
  • जोधपुर पहुंचने पर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का अभिनंदन
  • हस्तशिल्प मेला में संगोष्ठि में लिया भाग

जोधपुर,वन कर्मियों की कमी को दूर किया जाएगा-शर्मा। वन,पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन,विज्ञान,प्रौद्योगिकी विभाग राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमणों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों से सरकार सख्ती से निपटेगी। वन कर्मचारियों की कमी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। वे आज जोधपुर प्रवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि उनके कार्यभार संभालने के बाद पहली प्राथमिकता यही रही कि वन्यजीवों की सुरक्षा किस प्रकार हो और कैसे उन्हें संरक्षण दिजा जाए,कैसे उनका विकास हो और स्वच्छता का ध्यान रखा जाए। वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। वन्य जीवों की सुरक्षा व विस्थापन में लगे ग्रामीणों की समस्याओं को भी दूर किया जाएगा।
वन एवं पर्यावरण मंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य की शुद्धता एवं स्वच्छता के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधा लगाना चाहिए। उनका खुद का संकल्प है कि वे रोजाना एक पौधा लगाएंगे। उन्होंने आम लोगों से भी शादी समारोह की वर्षगांठ या दिवंगतों की याद को बनाए रखने के लिए पौधा लगाने की बात कही।

यह भी पढ़ें – सैनिक पर दोस्त से इंवेस्ट के नाम पर 4 लाख ऐंठने का आरोप

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री को जब जोधपुर में वन भूमि के अतिक्रमण के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का पता नहीं था। संज्ञान में लाए जाने पर उन्होंने कहा कि इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में वन भूमि पर हुए अतिक्रमण बड़ी बात है। वनमंत्री ने अवैध खनन को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इस पर अब सख्ती बरती जा रही है। आगे भी सख्ती बरती जाएगी।

यह भी पढ़ें – हाईकोर्ट परिसर में लगाए सीसीटीवी कैमरे का उद्घाटन

प्रदेश की जनता मोदीजी को फिर बनाएगी प्रधानमंत्री
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाने के लिए प्रदेश की जनता अपना सहयोग करेगी। प्रदेश की सभी 25 सीटों पर भाजपा अपना कमल खिलाएगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने में अपना सहयोग करें। लोकसभा का चुनाव भारत के प्रधानमंत्री का चुनाव है और जनता इसमें अपनी पूरी भागीदारी निभाए।

यह भी पढ़ें – वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया रेलवे स्टाल का अवलोकन

खेजड़ली शहीद स्मारक पर पौधरोपण एवं पोस्टर का विमोचन
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने सुबह खेजड़ली स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे। यहां विश्रोई समाज की आराध्य अमृतादेवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाने के साथ मंदिर के दर्शन किए,उन्होंने पौधा भी लगाया। इस अवसर पर उड़ान फाउंडेशन की तरफ से शुभ ग्रीन शुभ शुरूआत,शुभ दिन व शुभ कार्य का पोस्टर विमोचन भी किया। इसमेें शहर विधायक अतुल भंसाली भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – जोधपुर से जयपुर के बीच 6 से रद्द रहेगी जोधपुर-भोपाल ट्रेन

हस्तशिल्प उत्सव मेला में संगोष्ठिी में लिया भाग
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने बाद में हस्तशिल्प मेले में आयोजित अमृत काल की गौरव यात्रा संगोष्ठी में भाग लिया। संगोष्ठी का विषय पर्यावरण एवं उद्योगों का विकास में उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के चैयरमैन शिखर अग्रवाल भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – 5 फरवरी को भगत की कोठी से रवाना होगी विशेष ट्रेन

सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा के सुबह जोधपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026