साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
- साइबर फ्रॉॅड
- 50 से ज्यादा केसों में लोगों के लाखों डूब चुके
- लगातार मिल रही जीरो नंबर एफआईआर पर पुलिस करती धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज
- तीन और केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण। शहर में साइबर ठगी के प्रकरणों को पुलिस धोखाधड़ी में तब्दील कर रही है। कमिश्ररेट के जिला पूर्व और पश्चिम में पिछले तीन महिनों में तकरीबन 50 से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं।
पीडि़त ठगी का शिकार होते ही साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं,जहां से जीरो नंबर एफआईआर संबंधित थानों में दर्ज करने के लिए भेजी जाती है,मगर पुलिस साइबर फ्रॉड के केस को धोखाधड़ी में दर्ज कर लेती है। लोगों की रकम डूब जाती है और फिर उसके आने की संभावना तकरीबन नगण्य हो जाती है।
तीन महिनों में जोधपुर कमिश्ररेट के दर्जनों लोगों ने साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायतें दी हैं, मगर रकम वापिस कितनों लोगों तक पहुंची पुलिस ने अब तक कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है।
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
शहर में एक बार फिर साइबर ठगी से संबंधित तीन और प्रकरण खांडा फलसा,महांदिर और सूरसागर थाने में दर्ज हुए हैं। एक में वृद्धा का फोन हैक कर रकम को निकाला गया तो दूसरे को आईसक्रीम की फें्रचाइजी के नाम पर ठगा गया। एक सुनार को क्रेडिट कार्ड एक्टिव के नाम पर रकम को ऐंठ लिया गया। तीनों से 5.27 लाख का फ्रॉड हुआ है। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर लिए हैं,अग्रिम अनुसंधान संबंधित अधिकारी की तरफ से किया जा रहा है।
खाण्डा फलसा थाना
कुम्हारियां कुआं खांडाफलसा निवासी मनीष राठी पुत्र ओम प्रकाश की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी माताजी का मोबाइल फोन किसी शातिर ने हैक कर दिया। 23-24 नवंबर बाद में दो बार में ट्रांजेक्शन के जरिए 1.98 लाख की रकम खाते से निकाल ली गई। ओटीपी नंबर से यह रकम निकालना बताया गया है। फिलहाल खांडा फलसा थाने के हैडक ांस्टेबल रामप्रताप की तरफ से जांच की जा रही है।
महामंदिर थाना
महामंदिर पुलिस के अनुसार शिवपुरी मानसागर गली नंबर 3 महामंदिर निवासी यशवंत सिंह पुत्र भवानी सिंह की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि 31 अक्टूबर को उसने ऑन लाइन गूगल पर आईसक्रीम की फेे्रंचाइजी के लिए कंपनी को सर्च किया था। तब एक वेबसाइट के जरिए किसी से संपर्क हुआ। शातिर ने बोंबे की एक आईसक्रीम की फें्रचाइजी देने के लिए उससे रजिस्टे्रशन के तौर पर रुपए लेने शुरू किए। उससे पहले कुछ रुपए लिए गए। वह कुछ ही दिनों में शातिर को 2.15 लाख रूपए ऑनलाइन भेज चुका था। मगर जैसे जैसे वक्त गुजरा तो शातिरों ने उससे फे्रंचाइजी के नाम पर 9.60 रुपए की और डिमाण्ड कर डाली। इस पर पीडि़त को ठगी का अहसास होने पर बाद में साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी गई। महामंदिर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
सूरसागर थाना
सूरसागर पुलिस के अनुसार रामदेव कॉलोनी क्रिया का झालरा चांदपोल निवासी अशोक सोनी पुत्र भंवरलाल सोनी से भी ठगी हो गई। शातिर ने उन्हें क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के नाम पर ठगा। के्रडिट कार्ड के जरिए 1.14 लाख की खरीददारी होना आरंभिक तौर पर पता लगा है। शातिर ने उन्हें कॉल करने के बाद फोन का एक्सिस हासिल किया और फिर वारदात को अंजाम दिया गया। हाल में उनके द्वारा एक क्रेडिट कार्ड बैंक से लिया गया,जो एक्टिवेट नहीं कराया गया था।
Related posts:
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

राजस्थानी में पहली बार मंच पर आएगा विश्व प्रसिद्ध एब्सर्ड नाटक ‘गोडो री उडीक’

एमडीएमएच में भौंह के घाव के रास्ते गाल की टूटी हड्डी की सफल सर्जरी

नगर निगम में दो और आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

शिक्षकों को बाल अधिकार व कानूनों को लेकर दिया प्रशिक्षण

सुरेंद्र सिंह राठौड़ हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित

हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में दिखा उत्साह

