Doordrishti News Logo

5 फरवरी को भगत की कोठी से रवाना होगी विशेष ट्रेन

  • वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023
  • अयोध्या-हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए जोधपुर संभाग के 580 यात्री जाएंगे

जोधपुर/जोधपुर ग्रामीण,5 फरवरी को भगत की कोठी से रवाना होगी विशेष ट्रेन।राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 अंतर्गत 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे विशेष ट्रेन भगत की कोठी से अयोध्या-हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना होगी।देवस्थान विभाग, राजस्थान (उदयपुर) की आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया की योजना अंतर्गत इस यात्रा गाड़ी में भगत की कोठी (जोधपुर) रेलवे स्टेशन से जोधपुर संभाग के 580 यात्री एवं मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन से बीकानेर एवं हनुमानगढ़ डिवीजन के 200 यात्री सहित कुल 780 यात्री यात्रा में सवार होगें।

यह भी पढ़ें – युवक को दंपत्ति ने अश्लील वीडियो बनाकर फांसा,21 लाख की डिमाण्ड

उन्होंने बताया कि इन 780 यात्रियों को इन दोनों रेलवे स्टेशन पर पहुँचने के लिए सूचित किया जा रहा है,ताकि समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर सके।आयुक्त ने बताया कि इन यात्रियों को भगत की कोठी (जोधपुर) रेलवे स्टेशन पर प्रातः 7 बजे एवं मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर प्रातः 10 बजे से रिपोर्ट करना है।उन्होंने बताया कि इस रेलगाड़ी में सभी चयनित तीर्थ यात्रियों को व्यक्तिशः दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। यात्री अपने साथ ऑनलाइन भरे गये आवेदन पत्र की हार्डकॉपी(प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण-पत्र),मूल जन आधार/आधार/दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। दैनिक उपयोग की सामग्री (आवश्यक औषधियों,व्यक्तिगत आवश्यकता हेतु नकदी,कपड़े,आदि) भी लाने होगें। केवलरमानी ने बताया की ट्रेन में 5 दिन तक यात्रियों के आवास,भोजन आदि की समस्त व्यवस्थाएँ देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा की जायेगी। यात्रियों के लिए यात्रा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026