हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला
छह जोन की टीमों ने की संयुक्त कार्रवाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला। नेशनल हाईवे पर विचरण कर रहे निराश्रित पशुओं और उनसे होने वाले सडक़ हादसों पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम ने संयुक्त अभियान चलाया।
इस कार्रवाई में हाईवे से कुल 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र नादड़ी गौशाला भिजवाया गया। निगम आयुक्त,उपायुक्त और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के निर्देश पर निराश्रित पशु नियंत्रण दल के जोन संख्या 1, 2, 3, 4, 7 और 8 की टीमों को संयुक्त अभियान के आदेश दिए गए थे।
एमडीएमएच में भौंह के घाव के रास्ते गाल की टूटी हड्डी की सफल सर्जरी
आदेश की पालना में निगम की टीमों ने पाली रोड स्थित डी-मार्ट नेशनल हाईवे और न्यू हाईकोर्ट नेशनल हाईवे रोड पर विशेष अभियान चलाया। जोन संख्या 3 व 4 के प्रभारी महेश कुमार जावा सहित अन्य जोन के कार्मिकों ने मौके से 27 पशुओं को पकड़ा और उन्हें सुरक्षित रूप से नादड़ी गौशाला प्रभारी को सुपुर्द कर दिया।
Related posts:

राजस्थानी में पहली बार मंच पर आएगा विश्व प्रसिद्ध एब्सर्ड नाटक ‘गोडो री उडीक’

एमडीएमएच में भौंह के घाव के रास्ते गाल की टूटी हड्डी की सफल सर्जरी

नगर निगम में दो और आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

शिक्षकों को बाल अधिकार व कानूनों को लेकर दिया प्रशिक्षण

सुरेंद्र सिंह राठौड़ हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित

हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में दिखा उत्साह

स्मैक बरामदगी मामले में आरोपी को 4 साल की सजा

तीन साल से फरार 15 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार

