दो दिवसीय स्पाइन सेमिनार एवं ऑर्थोपेडिक पीजी टीचिंग प्रोग्राम शुरू

  • पहले दिन पीजी रेसिडेंट की टीचिंग वर्कशॉप
  • दूसरे दिन स्पाइन रोगों पर होगा पैनल डिस्कशन
  • मुंबई से आई विशेषज्ञों की टीम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो दिवसीय स्पाइन सेमिनार एवं ऑर्थोपेडिक पीजी टीचिंग प्रोग्राम शुरू। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में अस्थि रोग विभाग द्वारा बॉम्बे ऑर्थोपेडिक सोसाइटी एवं जोधपुर आर्थोपेडिक सर्जन सोसाइटी के तत्वावधान में दो दिवसीय स्पाइन सेमिनार एवं ऑर्थोपेडिक पीजी टीचिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 28-29 नवंबर को हो रहा है।

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

आयोजन चेयरपर्सन एवं अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ.अरुण वैश्य ने बताया पहले दिन ऑर्थोपेडिक पोस्ट ग्रेजुएट रेसिडेंट के लिए टीचिंग वर्कशॉप रखी गई है। इसमें पीजी रेसिडेंट द्वारा विभिन्न तरह के केस प्रेजेंट किए जाएंगे।

दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज में रीढ़ की हड्डी की बीमारियों से संबंधित सेमिनार का आयोजन किया जाएगा,जिसमें स्लिप डिस्क,रीढ़ की हड्डी की टीबी एवं ऑस्टियोपोरोटिक स्पाइन फ्रैक्चर जैसी समस्याओं के बारे में पैनल डिस्कशन किया जाएगा।

आयोजन सचिव एवं रीढ़ की हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह टाक ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम आई है। इनमें डॉ. गौतम जावेरी,डॉ.नौशाद हुसैन,डॉ.देवेश ढोलकिया,डॉ.अमित शर्मा और डॉ.सिद्धार्थ शाह शामिल हैं।

इन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अस्थि रोग रेसिडेंट को मरीजों के इलाज संबंधी चिकित्सकीय परीक्षण करने के तौर- तरीके बताए जाएंगे एवं सटीक उपचार के गुर सिखाए जाएंगे।मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. बीएस जोधा ने इस आयोजन के लिए सभी को बधाई दी है।