seven-dead-so-far-including-four-girls-and-one-woman

चार बालिकाएं और एक महिला सहित अब तक सात की मृत्यु

चार बालिकाएं और एक महिला सहित अब तक सात की मृत्यु

शेरगढ़ गैसकांड

जोधपुर,जिले के शेरगढ़ स्थित भूंगरा गांव में गुरूवार को शादी समारोह में हुए गैस काण्ड में आग से झुलसे तीन और लोगों की देर रात तक मृत्यु हो गई। दोपहर में दो और बालिकाओं की मृत्यु के बाद अब मृतकों की संख्या 7 हो गई है। मरने वालों में चार बालिकाएं,एक महिला और दो बच्चे हैं। जबकि कईयों की हालत अब भी गंभीर बनी है। इसमेें कुल 54 लोग आग से झुलसे थे। जिनमें 7 की जान चली गई है।

ये भी पढ़ें- शेरगढ़ गैस पीड़ितों को प्रधानमंत्री सहायता कोष से मदद के प्रयास किए जाएंगे-शेखावत

पुलिस के अनुसार देर रात तक 13 साल की धापू देवी पुत्री भंवरसिंह,40 साल की चंद्रकंवर पत्नी धनसिंह एवं कंवरूकंवर पत्नी मदन सिंह की इसमें मौत हो गई। जबकि गुरूवार को पांच साल की खुशबू पुत्री गणपत सिंह और रतन सिंह पुत्र सांगसिंह की मृत्यु हुई थी। इसमें मृतकों की संख्या बढऩे की भी आशंका बनी हुई है। शुक्रवार की दोपहर में पांच साल की धापूकंवर पुत्री बाबू सिंह एवं 16 साल की प्रकाशकंवर पुत्री नरपतसिंह की भी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- मृतकों के परिजन को 7 लाख व घायलों को 1-1लाख की सहायता

सनद रहें कि जिले के शेरगढ़ स्थित भूंगरा गांव में सगतसिंह की ढाणी में उनके पुत्र सुरेंद्र सिंह की शादी थी। बारात रवानगी से पहले ही दोपहर में गैस रिसाव के साथ भीषण आग लगी और दो गैस सिलेण्डर फट गए। जिससे घर परिवार रिश्तेदारी के 54 लोग आग में झुलस गए थे। जिन्हेें उपचार के लिए जोधपुर एमजीएच अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया था। जिसमें दो बच्चों की गुरूवार को ही मौत हो गई जबकि तीन ने देर रात तक दम तोड़ दिया। शुक्रवार को दोपहर में दो और ने भी दम तोड़ दिया। अब इसमें मरने वालों की संख्या बढक़र सात हो गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts