Doordrishti News Logo

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा।जोधपुर कमिश्नरेट की लूणी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में करीब साढ़े तीन साल से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना स्तर के टॉप 10 अपराधियों में चयनित है। मामले में एक आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुका है।

थानाधिकारी डॉ.हनवन्तसिंह राजपुरोहित ने बताया कि गत बीस मई 2022 को तत्कालीन थानाधिकारी देवीचन्द ढाका ने हमीनगर फींच निवासी श्यामलाल पुत्र देवाराम विश्नोई के मकान पर दबिश देकर करीब एक किलो अफीम का दूध बरामद किया था। तब उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अफीम का दूध मध्यप्रदेश में ढाकणी गांव नीमच के पास निवासी कैलाश मालवीय से खरीदा था। इस पर मामला दर्ज कर उसे जेल भिजवाया गया।

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

अफीम सप्लायर की तलाश में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने अब दूसरे आरोपी अचलपुरा पुलिस थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश निवासी कैलाश पुत्र प्रकाश चन्द्र खाती को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पहले से कई थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

You missed