अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

डीएसटी और लोहावट पुलिस की कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त।फलोदी जिले की विशेष टीम व लोहावट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ चार बदमाश तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार पिस्टल,छह मैग्जीन तथा 13 जिंदा कारतूस बरामद कर एक एसयूवी जब्त की है।

फलोदी एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने तथा तस्करी करने वालों के विरूद्व चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। डीएसटी फलोदी प्रभारी हैड कांस्टेबल गोरधनराम को आसूचना पर जिले में सक्रिय अवैध हथियार तस्करों तथा संगठित गिरोह बनाकर गैर कानूनी क्रियाकलाप करने वाले अपराधिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करते हुए एक एक्सयूवी में सवार चार बदमाशों को पकड़ा और उनके कब्जे से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया।

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

इन्हें किया गया गिरफ्ता 
पुलिस ने बांसवाडा नगर भींयासर थाना भोजासर निवासी मनफूल पुत्र सहीराम विश्नोई,भजन नगर थाना लोहावट निवासी हुकमाराम पुत्र भगवानाराम विश्नोई,पल्ली थाना मतोडा निवासी सुरेश पुत्र जगदीश विश्नोई और नयाबेरा थाना लोहावट निवासी सुरेन्द्र पुत्र भागीरथराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है।

आदतन अपराधी निकले 
गिरफ्तार आरोपी सुरेश,हुकमाराम तथा मनफूल आदतन अपराधी हैं। जिनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट,हत्या प्रयास,आगजनी तथा साइबर फ्रॉड के प्रकरण विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हैं तथा तीनों आरोपी पुलिस थाना लोहावट में दर्ज फायरिंग, गाड़ी तथा दुकान की आगजनी के दर्ज तीन प्रकरणों में वांछित होकर फरार चल रहे थे।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026