मालगाड़ी से टकराई स्कॉर्पियो दो घायल!
- 22 मिनट में दौड़ी राहत ट्रेन
- जैसलमेर-थईयात हमीरा रेलखंड पर हादसा
- सूचना से रेलवे में मची हलचल
- आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए हुई मॉक ड्रिल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मालगाड़ी से टकराई स्कॉर्पियो दो घायल! मालगाड़ी से स्कॉर्पियो टकरा गई…हादसे में दो लोग घायल हो गए… सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल रूम में हलचल मच गई। अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट किया गया तथा राहत-बचाव के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन रवाना करने की तैयारी शुरू हो गई। सूचना मिलने के महज 22 मिनट में राहत ट्रेन घटनास्थल के लिए रवाना भी हो गई।
जैसलमेर-थईयात हमीरा रेलखंड पर शुक्रवार को हुए इस घटनाक्रम ने कुछ देर के लिए रेलवे तंत्र को वास्तविक हादसे जैसी स्थिति में ला दिया। हालांकि,बाद में खुलासा हुआ कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि रेलवे की मॉक ड्रिल थी।
जोधपुर मंडल को मिला नया DRM,नरेंद्र कुमार लोहिया संभालेंगे कमान
क्या था मॉक ड्रिल का सीन?
अभ्यास के तहत जैसलमेर-थईयात हमीरा रेलखंड पर किमी संख्या 256/6-7 पर मालगाड़ी E/BOXN और स्कॉर्पियो (RJ-15-SJ-1357) के बीच टक्कर की सूचना दी गई। इसमें दो लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई। दोपहर 12:20 बजे जैसलमेर से दुर्घटना राहत ट्रेन की मांग की गई। रेलवे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोपहर 12:42 बजे राहत ट्रेन घटनास्थल के लिए रवाना कर दी।
मालगाड़ी का संचालन लोको पायलट नेमीचंद, सहायक लोको पायलट राकेश कछवाहा और ट्रेन मैनेजर तेजाराम कर रहे थे। तीनों जोधपुर मुख्यालय के कर्मचारी हैं।
22 मिनट में राहत ट्रेन रवाना,परखी आपातकालीन तैयारी
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आरएन जाट ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार रेल संचालन की सुरक्षा एवं संरक्षा को लेकर समय-समय पर इस तरह के अभ्यास किए जाते हैं।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य दुर्घटना की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय,राहत दलों की तत्परता और घटनास्थल तक राहत संसाधन पहुंचाने में लगने वाले समय का आकलन करना है। इस अभ्यास के जरिए आपातकालीन परिस्थितियों में रेलवे की त्वरित प्रतिक्रिया और तैयारियों को परखा गया।
Related posts:

जोधपुर मंडल को मिला नया DRM,नरेंद्र कुमार लोहिया संभालेंगे कमान

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

