स्मैक बरामदगी मामले में आरोपी को 4 साल की सजा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्मैक बरामदगी मामले में आरोपी को 4 साल की सजा। एनडीपीएस न्यायालय जोधपुर के विशिष्ट न्यायाधीश मुजफ्फर चौधरी ने 12 साल पुराने अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामदगी के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को 4 वर्ष का कारावास और 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
जुर्माना राशि अदा नहीं करने पर 3 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतने का दण्डादेश पारित किया।राजस्थान सरकार की ओर से पैरवी हेतु नियुक्त विशिष्ट लोक अभियोजक (एनडीपीएस मामलात) मनोहर लाल पालीवाल ने बताया कि चार मार्च 2014 को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के तत्कालीन उप निरीक्षक खेताराम ने मय जाब्ता सिणली रोड धवा पुलिस थाना झंवर निवासी सुखाराम पुत्र मादाराम विश्नोई को पकडक़र 23.5 ग्राम स्मैक बरामद की थी।
तीन साल से फरार 15 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार
अनुसंधान के बाद आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस जोधपुर के विशिष्ट न्यायाधीश मुजफ्फर चौधरी ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत कुल 9 गवाह, 28 दस्तावेजी साक्ष्य और 2 आर्टिकल के आधार पर अभियुक्त सुखाराम को दोषी ठहराते हुए 4 वर्ष का कारावास व 20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।
Related posts:

हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में दिखा उत्साह

तीन साल से फरार 15 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार

जेआईए में दो दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

मालगाड़ी से टकराई स्कॉर्पियो दो घायल!

जोधपुर मंडल को मिला नया DRM,नरेंद्र कुमार लोहिया संभालेंगे कमान

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

