जोधपुर मंडल को मिला नया DRM,नरेंद्र कुमार लोहिया संभालेंगे कमान
- रेलवे बोर्ड ने जारी किया तबादला आदेश
- अनुराग त्रिपाठी के स्थान पर होगी नियुक्ति
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल को मिला नया DRM,नरेंद्रकुमार लोहिया संभालेंगे कमान। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) बदल गए हैं। रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को आदेश जारी कर पश्चिम मध्य रेलवे में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी नरेंद्र कुमार लोहिया को जोधपुर मंडल का नया DRM नियुक्त किया है।
रेलवे बोर्ड के आदेश संख्या E(O)III-2026/TR/04(2) 27.11.2026 के अनुसार,राष्ट्रपति के अनुमोदन से लोहिया को स्थानांतरित कर जोधपुर मंडल में DRM के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे IRSE सेवा के NFHAG स्तर के अधिकारी हैं।
संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह
वे वर्तमान DRM अनुराग त्रिपाठी (IRPS) के स्थान पर कार्यभार संभालेंगे। आदेश में कहा गया है कि त्रिपाठी के संबंध में आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
बोर्ड ने कार्यभार परिवर्तन की तिथियों से अवगत कराने के निर्देश भी दिए हैं। आदेश की प्रति पश्चिम मध्य रेलवे,जबलपुर और उत्तर पश्चिम रेलवे,जयपुर के महाप्रबंधकों को भेजी गई है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

