तीन साल से फरार 15 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन साल से फरार 15 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार। डोडा पोस्त तस्करी के मामले में करीब तीन साल से फरार 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को डांगियावास थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस थाना डांगियावास के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर फरारी काट रहा था।
थानाधिकारी राजूराम काला के नेतृत्व में टीम ने ऑपरेशन उजास के तहत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार साल 2023 में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गांव गुराड़ी थाना छीपाबड़ौद जिला बारां निवासी सोनू उर्फ मोनू पुत्र सजाराम उर्फ राजाराम मीणा को गिरफ्तार किया गया है।
जेआईए में दो दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोनू उर्फ मोनू ने पूर्व में आरोपी मुकेश जाखड़ को 40 किलोग्राम डोडा पोस्त सप्लाई किया था। सातजुलाई 2023 को मुकेश जाखड़ के पकड़े जाने के बाद से ही सोनू उर्फ मोनू भूमिगत हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त जोधपुर की ओर से 15,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
आरोपी की तलाश के लिए डांगियावास थाना पुलिस की टीम ने छीपा बड़ौद थाना जाब्ता के सहयोग से आरोपी के घर की रेकी की और निगरानी रखी। इसके बाद टीम ने उसके निवास स्थान से डिटेन कर थाने लाया, जहां पूछताछ व जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
Related posts:

जेआईए में दो दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

मालगाड़ी से टकराई स्कॉर्पियो दो घायल!

जोधपुर मंडल को मिला नया DRM,नरेंद्र कुमार लोहिया संभालेंगे कमान

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

