आपसी विवाद में पहले स्कूटी फिर कार में की तोड़फोड़,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी विवाद में पहले स्कूटी फिर कार में की तोड़फोड़,केस दर्ज। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 18 में एक युवक को अपने साथ ले जाकर उससे मारपीट कर धमकी दी गई। आरोपियों ने उसकी स्कूटी को तोड़ दिया और फिर अगले दिन कार में भी तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 18 निवासी वासुसिंह पुत्र ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 1 नवंबर को प्रदीप सिंह,हरिकेश एवं विक्रमपुरी आदि उसके घर पर आए। यह लोग उसे अपने साथ लेकर क्षेत्र मेें एक स्थान पर गए। जहां पर मारपीट कर धमकी दी गई। इन लोगों ने उसकी स्कूटी को भी तोडफ़ोड़ दिया। बाद में धमकी देकर छोड़ा गया।
इसके बाद अगले दिन यानी 2 नवंबर को फिर आए और उसकी कार को तोडफ़ोड़ दिया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस अब प्रकरण में जांच में जुटी है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगे हैं।
Related posts:

दीपावली और धनतेरस पर जोधपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था

टनकपुर में 14.25 करोड़ से बन रहा भव्य मीडिया सेंटर,भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू

6 अनधिकृत वेंडर पकड़े 3,330 रुपए जुर्माना वसूला

जोधपुर मंडल के तीन रेलकर्मियों को मिला महाप्रबंधक सुरक्षा पुरस्कार

घर के बाहर खड़े पिता- पुत्र के साथ मारपीट

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में भारतीय नागरिक की मौत

झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

